प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ 24 लाख 97 हजार बरामद

हिन्दुस्तान, दरभंगा
Follow us on Google News
share

लहेरियासराय पुलिस ने नाका नंबर छह के पास छापेमारी कर भारी मात्रा में नगद और प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त किया है। आरोपी गौरी शंकर चौधरी को गिरफ्तार किया गया है, जो प्रतिबंधित दवाओं का धंधा करता था। पुलिस ने उसके घर से 24 लाख रुपये और 45 कफ सिरप की बोतलें बरामद की हैं।

प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ 24 लाख 97 हजार बरामद

लहेरियासराय, संवाद सूत्र। लहेरियासराय थाना क्षेत्र के नाका नंबर छह के पास पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर भारी मात्रा में नगद व प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त किया है। साथ ही मौके से एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। वह नाका छह का ही रहने वाला गौरी शंकर चौधरी है। बताया जाता है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपित प्रतिबंधित दवाओं की खरीद-बिक्री का काम करता है। इसी सूचना पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। सदर एसडीपीओ वन राजीव कुमार, लहेरियासराय थाने की पुलिस, कोतवाली थाने की पुलिस व बेंता थाने की पुलिस ने वज्र वाहन के साथ आरोपित के घर में छापेमारी की। छापेमारी शाम चार बजे से लेकर रात करीब आठ बजे तक चली。

गिरफ्तारी और सबूत

वहां से पुलिस ने 45 प्रतिबंधित कोडिन युक्त कफ सिरप जब्त की। जब उसके घर की तलाशी ली गई तो 24 लाख 97 हजार 600 रुपये भी बरामद किये गये। नोटों की संख्या ज्यादा होने के कारण पुलिस को रुपये गिनने के लिए मशीन भी मांगनी पड़ी। पुलिस सूत्रों का दावा है कि गौरी शंकर चौधरी के खिलाफ लगभग एक दशक पूर्व लहेरियासराय थाने में कई मामले दर्ज हैं। हालांकि पुलिस अधिकारी फिलहाल पूरे मामले पर खुलकर कुछ भी बताने से बच रहे हैं।

दवा के कारोबार की जांच

लोगों का कहना है कि नाका छह पर चश्मे की एक दुकान है, जो सिर्फ दिखावे के लिए है। उसकी आड़ में प्रतिबंधित दवाओं का कारोबार चल रहा था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि प्रतिबंध दवा के कारोबार में किन-किन लोगों की संलिप्तता है। इसके तार दूसरे जिलों से भी जुड़ेहैं अथवा नहीं। लहेरियासराय थानाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने बताया कि उनके बयान पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। आरोपित से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के आधार पर अन्य जगहों पर भी छापेमारी की जाएगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

गौरी शंकर चौधरी किसके खिलाफ गिरफ्तार किया गया था?
गौरी शंकर चौधरी को प्रतिबंधित दवाओं की खरीद-बिक्री के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।