Darbhanga News: 45 नए वाहनों से छात्राओं की होगी सुरक्षा
Darbhanga News: शशिनाथ सिंह, लहेरियासराय। एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने रक्षाबंधन के अवसर पर महिला सुरक्षा के लिए अभया ब्रिगेड का फ्लैग ऑफ किया। 25 स्कूटी और 20 बाइक वितरित कर महिला पुलिस कर्मियों को विभिन्न स्थानों पर पेट्रोलिंग करने के लिए तैनात किया गया है। टीम छात्राओं की समस्याओं को समझकर समाधान करेगी।

Darbhanga News: शशिनाथ सिंह,लहेरियासराय। एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने रक्षाबंधन के अवसर पर शुक्रवार को लहेरियासराय स्थित पुलिस केंद्र से पुलिस दीदी पेट्रोलिंग (अभया ब्रिगेड) को हरी झंडी दिखाकर फ्लैग ऑफ किया। उन्होंने बताया कि अभया ब्रिगेड के लिए दरभंगा पुलिस को 25 स्कूटी व 20 बाइक उपलब्ध कराया गया है। इन वाहनों के माध्यम से महिला पुलिस कर्मी शहर के अलग-अलग इलाकों में नियमित पेट्रोलिंग करेंगी। खासकर स्कूल-कॉलेज, कोचिंग संस्थान, बाजार, मंदिर, मॉल, पार्क व भीड़-भाड़ वाली जगहों पर पेट्रोलिंग की जाएगी। कोचिंग संस्थान व स्कूल-कॉलेज के खुलने व बंद होने के समय यह टीम गश्त करेगी। यह टीम छात्राओं से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को समझेगी और उसे दूर करेगी।एसएसपी
ने बताया कि प्रत्येक स्कूटी पर दो महिला कांस्टेबल की तैनाती की व्यवस्था की गई है। टीम का उद्देश्य केवल पेट्रोलिंग करना ही नहीं, बल्कि जरूरत पड़ने पर महिलाओं और बालिकाओं को सहायता भी करनी है। उन्होंने टीम को आम लोगों के साथ बेहतर संबंध स्थापित कर काम करने का निर्देश दिया।


