Darbhanga News: गौड़ाबौराम सीओ से पुलिस ने की पूछताछ

हिन्दुस्तान, दरभंगा
Follow us on Google News
share

Darbhanga News: गौड़ाबौराम में सरकारी लैपटॉप के हेराफेरी मामले में, पुलिस ने निर्वतमान अंचल अधिकारी अभिषेक आनंद से पूछताछ की। उन्होंने लैपटॉप हेराफेरी मामले के संदर्भ में पुलिस को सहयोग देने का आश्वासन दिया। पुलिस ने एक लैपटॉप जब्त किया जो गलत तरीके से दिया गया था। जांच जारी है।

Darbhanga News: गौड़ाबौराम सीओ से पुलिस ने की पूछताछ

Darbhanga News: ललन चौधरी,गौड़ाबौराम। गौड़ाबौराम अंचल कार्यालय में सरकारी लैपटॉप के हेराफेरी के मामले को लेकर पुलिस ने शुक्रवार को गौड़ाबौराम के निर्वतमान अंचल अधिकारी अभिषेक आनंद से पूछताछ की और उनका बयान दर्ज किया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सीओ अभिषेक आनंद ने पुलिस को लैपटॉप हेराफेरी मामले को लेकर दर्ज किऐ गये एफआईआर का सर्मथन किया और कहा कि मामले के उद्भेदन के लिए पुलिस को हरसंभव सहयोग किया जायेगा। गौड़ाबौराम के बीडीओ मिहिर मयंक के कक्ष में पुलिस अधिकारी रंजन कुमार सिंह ने सीओ अभिषेक आनंद के बयान का ऑडियो वीडियो रिकार्डिंग भी कराया।सूत्रों ने बताया कि सीओ अभिषेक आनंद के बयान का ऑडियो वीडियो रिकॉर्डिंग कराने के पश्चात मामले के अनुसंधानक पुलिस अधिकारी श्री सिंह अंचल नजारत पहुंचे और अंचल नाजिर के कस्टडी में रखा एक लेपटॉप भी जब्त किया।

अंचल नाजिर बिंदेश्वर पासवान ने पुलिस को बताया कि राजस्व विभाग की ओर प्रदत्त लेपटॉप बौराम व कसरौड़ करकौली के राजस्व कर्मचारी प्रभात और किसलय को आवंटित किया गया था।राजस्व कर्मचारियों के हडताल पर चले जाने के कारण अंचल नजारत मे रखा लेपटॉप पंचायत सचिव अशोक सहनी और विपिन कुमार को सौंपा गया था। उन्होंने बताया कि दोनों पंचायत सचिवों को एक सीएसपी संचालक मोहम्मद परवेज़ के साथ डीसीएलआर के कार्यालय में आयोजित प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए भेजा गया था। उन्होंने मामले के अनुसंधानक पुलिस अधिकारी को बताया कि काले रंग की बैग में रखा लैपटॉप को जब बाहर निकाला गया था उसमें दूसरे कंपनी का लेपटॉप पाया गया। मामले के अनुसंधानक पुलिस अधिकारी ने सीओ और नाजिर का वर्तमान और स्थायी पता नोट करने के साथ जब्त किऐ गये लेपटॉप का सीजर लिस्ट भी बनाया। पूछे जाने पर उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि जांच जारी है। वरीय अधिकारियों से आदेश प्राप्त होते हीं आरोपियों की गिरफ्तारी शुरू कर दी जायेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।