Darbhanga News: बहेड़ी:युवक के गायब होने व शव मिलने तक की कड़ी जोड़ रही पुलिस
Darbhanga News: बहेड़ी नगर पंचायत के वार्ड सात निवासी राहुल कुमार का शव मिलने के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। स्थानीय लोगों ने शव पोखर से बाहर निकाला। राहुल के लापता होने के मामले में उसकी व्यक्तिगत जानकारियों की भी जांच की जा रही है। आरोप है कि कुछ युवक राहुल को मारपीट करके पोखर में फेंक सकते हैं।

Darbhanga News: शशि प्रकाश,बहेड़ी। बहेड़ी नगर पंचायत के वार्ड सात निवासी राहुल कुमार का शव मिलने के मामले की पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस उसके घर से गायब होने व लाश मिलने तक की कड़ी जोड़ रही है। उसके मोबाइल फोन, संपर्क में रहे लोगों और घटनास्थल के आसपास की गतिविधियों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। रविवार को पोखर में शव दिखाई देने के बाद स्थानीय लोगों ने उसे पानी से बाहर निकाला। इसके बाग लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूत्रों के अनुसार राहुल को शिवा मुखिया, शुभम मुखिया और छोटू पकड़ी रोड स्थित पोखर के पास ले गए।
वहां उसके साथ मारपीट किए जाने और बाद में पोखर में फेंके जाने की आशंका जताई गई है। हालांकि इन आरोपों की पुलिस ने पुष्टि नहीं की है।स्थानीय सूत्रों ने बताया कि शिवा मुखिया और शुभम मुखिया पूर्व में शराब तस्करी से जुड़े मामलों में जेल जा चुके थे। पुलिस इस बिंदु समेत राहुल के लापता होने के अन्य संभावित कारणों की भी जांच कर रही है। हिरासत में लिए गए तीनों युवकों से अलग-अलग पूछताछ की जा रही है। राहुल तीन भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। उसके पिता राम पुकार साह नगर पंचायत में मजदूरी करते हैं। राहुल भी बाहर मजदूरी करता था। राहुल कुछ दिन पहले ही बाहर से मजदूरी कर घर लौटा था। रविवार को पोखर में उसका शव मिलने के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। बेटे की मौत की खबर के बाद मां रानी देवी समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। आसपास के लोग उन्हें ढाढ़स बंधा रहे हैं।


