Darbhanga News: केवटी:शराब पीकर घर में हंगामा करने में गिरफ्तार
हिन्दुस्तान, दरभंगा
Darbhanga News: स्थानीय थाना पुलिस ने नारियल टोल बरही में शराब पीकर हंगामा कर रहे विक्रम कुमार राय को गिरफ्तार किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ब्रेथ एनालाइज़र से जांच की। शराब के नशे में होने की पुष्टि के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया।

Darbhanga News: शेष नारायण झा,केवटी। स्थानीय थाने के डायल 112 नंबर पर मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को नारियल टोल बरही में शराब पीकर घर में शोर-शराबा कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी नारियल टोल बरही निवासी विक्रम कुमार राय की हुई है। पुलिस मौके पर पहुंची और उसे निगरानी में लेकर थाना लाई। वहां ब्रेथ एनालाइजर से जांच करने पर उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में उपस्थापन के लिए भेज दिया।


