चोरी के टेंपो को काटते दो चोरों को पुलिस ने दबोचा
लहेरियासराय में पुलिस ने टेंपो चोरी के आरोप में दो युवकों मो. जयदा और मो. मोहसिन को गिरफ्तार किया। दोनों युवक भीगो मोहल्ले के निवासी हैं। सोमवार रात गश्ती के दौरान पुलिस ने उन्हें टेंपो को काटते हुए पकड़ा। टेंपो चोरी का पाया गया और दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

लहेरियासराय। लहेरियासराय थाने की पुलिस ने टेंपो चोरी के आरोप में दो चोरों को गिरफ्तार किया है। वे इसी थाना क्षेत्र के भीगो मोहल्ले के रहने वाले मो. जयदा व मो. मोहसिन हैं। बताया जाता है कि सोमवार की रात भीगो मोहल्ले में पुलिस की गाड़ी गश्ती कर रही थी। इसी दौरान उसे कुछ आवाज सुनाई दी। जब पुलिस वहां पहुंची तो देखा कि दो युवक मिलकर टेंपो को काट रहे हैं। जब दोनों युवकों से टेंपो के कागजात के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कोई कागजात नहीं दिखाया। दोनों युवकों को पुलिस पकड़ कर थाना ले आई। जब टेंपो का सत्यापन किया गया तो पाया गया कि वह टेंपो चोरी का था।
तब पुलिस ने दोनों युवकों को चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार दोपहर दोनों चोरों को न्यायिक हिरासत में भेजने से पहले उन्हें चिकित्सीय जांच के लिए बहादुरपुर पीएचसी ले गया। वहां से मौका पाकर जयदा फरार हो गया। हलांकि वह दूर भगाने के बजाय मनरेगा कार्यालय कैंपस के नीचे में बने नाले में छुप गया। पुलिस के कहने के बाद भी वह नाले से नहीं निकल रहा था। भारी मशक्कत के बाद पुलिस उसे नाले से निकाला। फिर पुलिस ने डीएमसीएच में उसका इलाज कराया। उसके बाद दोनों चोरों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि चोरी के आरोप में दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




