Darbhanga News: गौड़ाबौराम:बाइक के साथ दो लुटेरों को किया गया गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, दरभंगा
Follow us on Google News
share

Darbhanga News: बड़गांव थाने की पुलिस ने कमला बलान तटबंध पर लूटपाट के प्रयास के दो आरोपितों बबलू यादव और सुशील यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा। उन्होंने 31 जुलाई को पिस्तौल दिखाकर लोगों से लूटने का प्रयास किया था। पुलिस तीन अन्य लुटेरों की तलाश में है और उनकी बाइक भी बरामद की गई है।

Darbhanga News: गौड़ाबौराम:बाइक के साथ दो लुटेरों को किया गया गिरफ्तार

Darbhanga News: ललन चौधरी,गौड़ाबौराम। बड़गांव थाने की पुलिस ने कमला बलान तटबंध सह सड़क पर सरेशाम लूटपाट करने के दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोनों लुटेरे घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के मनसारा गांव के रहने वाले बबलू यादव व सुशील यादव हैं। दोनों लुटेरों ने गत 31 जुलाई को कमला बलान तटबंध स्थित बबुरबन्नी चौक के पास अखतबारा गांव के लोगों को पिस्तौल के बल पर लूटने का प्रयास किया था। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार बदमाशों ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में लूटपाट में शामिल होने की बात बतायी है। पुलिस इस मामले में तीन और लुटेरों की तलाश कर रही है।

पुलिस ने उनके पास से उजले रंग की बाईक भी बरामद की है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsदरभंगाDarbhanga News: गौड़ाबौराम:बाइक के साथ दो लुटेरों को किया गया गिरफ्तार