शराब पीकर हंगामा कर रहे दो धराए

Mar 06, 2026 12:29 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
share

केवटी में पुलिस ने शराब पीकर हंगामा कर रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया। सूचना मिलने पर पुलिस ने भट्टपोखर पैगम्बरपुर मोड़ के पास जाकर आमोद मिश्रा और रमेश चौपाल को हिरासत में लिया। दोनों का शराब पीने की पुष्टि होने के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।

शराब पीकर हंगामा कर रहे दो धराए

केवटी। थाना क्षेत्र में शराब पीकर हंगामा कर रहे दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार गत तीन मार्च की रात पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि भट्टपोखर पैगम्बरपुर मोड़ के पास कुछ लोग शोर-शराबा और गाली-गलौज कर रहे हैं। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वहां से दो व्यक्तियों को हिरासत में लेकर थाना लाई। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान आमोद मिश्रा (55), पिता स्व. खुसुर मिश्रा, निवासी बंसारा वार्ड संख्या पांच तथा रमेश चौपाल (28), पिता पूरन चौपाल, निवासी बंसारा वार्ड चार थाना रैयाम के रूप में हुई।

जांच करने पर दोनों के शराब सेवन की पुष्टि हुई। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करने को भेजा गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।