जमालपुर फायरिंग कांड में तीन धराए
जमालपुर थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव में दिनदहाड़े फायरिंग के मामले में बिरौल एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी के नेतृत्व में पुलिस ने ब्रह्मपुर गांव में छापेमारी की। इस दौरान तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से तीन पिस्तौल, पांच कारतूस, और कई खोखे बरामद हुए।

गौड़ाबौराम/कुशेश्वरस्थान। जमालपुर थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव में दिनदहाड़े हुई फायरिंग मामले को लेकर बिरौल एसडीपीओ ए एसपी प्रभाकर तिवारी के नेतृत्व में पुलिस ने अनुमंडल क्षेत्र के ब्रहमपुर गांव में छापेमारी कर तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। उनके पास से तीन पिस्तौल और पांच कारतूस के साथ कई खोखे भी बरामद हुए। सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रभाकर तिवारी बिरौल के नेतृत्व में जमालपुर एवं कुशेश्वरस्थान थाने की संयुक्त टीम ने ब्रह्मपुर गांव में छापेमारी की। इस दौरान दीनबंधु मुखिया के घर से दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मुकेश्वर मुखिया और राहुल कुमार मुखिया (दोनों पिता- गंगाराम मुखिया), बर्रा, कुशेश्वरस्थान के रूप में हुई है।
पुलिस ने मौके से तीन देसी कट्टे, पांच कारतूस, एक खोखा और पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


