किरतपुर में हंगामा करते तीन पियक्कड़ पकड़े गए
By Newswrap
हिन्दुस्तान, दरभंगाललन खैधरी, गौड़ाबौराम। जमालपुर थाना क्षेत्र के किरतपुर बाजार में शराब पीकर हो हल्ला करने वाले तीन पियक्कड़ों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पकड़े गए पियक्कड़ों में सदानंद यादव, सरोज यादव और लालू यादव शामिल हैं। मेडिकल जांच के बाद उन्हें जेल भेजा गया।

ललन खैधरी,गौड़ाबौराम। जमालपुर थाना क्षेत्र के किरतपुर बाजार में शराब पीकर हो हल्ला करनेवाले तीन पियक्कड़ों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। जमालपुर थाना के पुअनि विजय कांत मिश्र ने बताया कि पकड़े गये पियक्कड़ों में सदानंद यादव, सरोज यादव, दोनों साकिन किरतपुर थाना जमालपुर तथा लालू यादव साकिन नीमा थाना घनश्यामपुर जिला दरभंगा के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि तीनों पियक्कड़ को मेडिकल जांच के पश्चात न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


