पुलिस ने छह को गिरफ्तार कर भेजा जेल
बिरौल थाना क्षेत्र में विशेष धर-पकड़ अभियान के तहत पुलिस ने रविवार को छह लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें जानलेवा हमले के आरोपी मां-बेटा और शराब के नशे में हुड़दंग मचाने वाले चार युवक शामिल हैं। सभी आरोपियों को आवश्यक प्रक्रिया के बाद जेल भेज दिया गया है।
बिरौल। थाना क्षेत्र में चलाए जा रहे विशेष धर-पकड़ अभियान के तहत पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इनमें जानलेवा हमले के नामजद मां-बेटे व हुड़दंग मचाने वाले बाइक सवार चार नशेड़ी हैं। थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने बताया कि जानलेवा हमला करने के मामले में तरवारा गांव से रूणा देवी और उसके पुत्र अजीत कुमार साहू को गिरफ्तार किया गया है। इन दोनों के विरुद्ध उनके ही गांव के संजय साहू ने मारपीट के दौरान जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज कराया था। दूसरी ओर, पुलिस की गश्ती टीम ने सुपौल बाजार के पुराना थाना चौक पर एक ही बाइक पर सवार होकर शराब के नशे में हुड़दंग मचा रहे चार युवकों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार युवकों की पहचान पंकज कुमार, प्रकाश कुमार, मो. शाहिद और मो. अरशद के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मुकेश कुमार गश्ती कर रहे थे। इसी दौरान उक्त सभी लोग एक ही बाइक पर सवार होकर सड़क पर उत्पात मचाते हुए पकड़ेगये। जांच में सभी लोग शराब का सेवन किये पाये गए। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है। मारपीट मामले में किया गिरफ्तार बहेड़ी। स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के पवड़ा गांव से शनिवार को कांड संख्या 34/26 के नामजद स्व. उगन मंडल के पुत्र बैजू मंडल को गिरफ्तार कर लिया। मामला मारपीट से संबंधित था। इस संबंध में थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने बताया कि रविवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


