शराब पीकर हंगामा करते छह गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
share

स्थानीय पुलिस ने बहेड़ी बाजार में शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया। सभी की जांच में शराब सेवन की पुष्टि हुई। थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

शराब पीकर हंगामा करते छह गिरफ्तार

शशि प्रकाश,बहेड़ी। स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के बहेड़ी बाजार व अन्य स्थानों पर कार्रवाई करते हुए शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी की ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच की, जिसमें उनके शराब सेवन की पुष्टि हुई। थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में कमरे आलम, विनोद ठाकुर, हरि ओम कुमार, अमरजीत कुमार एवं सुनील दास शामिल हैं। इन सभी के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कांड अंकित किया गया है। गुरुवार को सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

वहीं दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने थाना क्षेत्र के शेर गांव के अमरजीत यादव को बुधवार की रात शराब पीकर हंगामा करते हुए गिरफ्तार किया। जांच में शराब पीने की पुष्टि होने के बाद उसके खिलाफ कांड दर्ज किया गया। पुलिस ने गुरुवार को उसे भी न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।