शराब मामले में फरार आरोपित गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, दरभंगा
Follow us on Google News
share

स्थानीय पुलिस ने शराब मामले में लंबे समय से फरार चल रहे नटवर झा को गिरफ्तार किया। नटवर, जो महिनाम गांव का निवासी है, के खिलाफ बहेड़ी थाने में केस दर्ज था और वह लगातार फरार था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसके घर पर छापेमारी की और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

शराब मामले में फरार आरोपित गिरफ्तार

शशि प्रकाश,बहेड़ी। स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार को लंबे समय से शराब मामले में फरार चल रहे आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान बहेड़ा थाना क्षेत्र के महिनाम गांव के नटवर झा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार नटवर के खिलाफ बहेड़ी थाने में केस दर्ज था। मामले में नामजद होने के बाद से ही वह लगातार फरार चल रहा था। उसकी तलाश पुलिस काफी समय से कर रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसके घर पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। यह जानकारी थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने शनिवार को दी। उन्होंने बताया कि उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।