शराब पीने के आरोप में चार गिरफ्तार
बहेड़ी बाजार में पुलिस ने शराब पीकर हंगामा कर रहे तीन युवकों सोनू कुमार, रूपम कुमार और कैलाश दास को गिरफ्तार किया। सभी समस्तीपुर जिले के कामेश्वर नगर गांव के निवासी हैं। एक अन्य युवक नवीन झा को भी गिरफ्तार किया गया। सभी पर बिहार मद्य निषेध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

बहेड़ी। बहेड़ी बाजार में बुधवार की अहले सुबह शराब पीकर हंगामा कर रहे तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में सोनू कुमार, रूपम कुमार और कैलाश दास शामिल हैं। सभी समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर थाना क्षेत्र के कामेश्वर नगर गांव के निवासी हैं। दूसरी ओर, बहेड़ी बाजार से ही शराब पीकर हंगामा करते हुए मंगलवार रात को समस्तीपुर जिला के शिवाजीनगर थाना क्षेत्र छतौनी गांव के नवीन झा को गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने बताया कि बिहार मद्य निषेध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए बुधवार को चारों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


