बहेड़ी : शराब पीकर हंगामा कर रहे पांच गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
share

स्थानीय पुलिस ने अमता गांव में शनिवार रात शराब के नशे में हंगामा कर रहे पांच लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों में निरंजन कुमार यादव, नीतीश कुमार, राजा यादव, देवमंत्र कुमार और विजय कृष्ण यादव शामिल हैं। पुलिस ने शराब सेवन की पुष्टि की और बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।

बहेड़ी : शराब पीकर हंगामा कर रहे पांच गिरफ्तार

बहेड़ी। स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के अमता गांव में शनिवार की रात को कार्रवाई करते हुए शराब के नशे में हंगामा कर रहे पांच लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान कोयला गांव के निरंजन कुमार यादव, नीतीश कुमार, राजा यादव, अमता गांव के देवमंत्र कुमार तथा पाढ़ गांव के विजय कृष्ण यादव उर्फ बबलू यादव के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा सभी की ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच कराई गई, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि हुई। इसके बाद बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने बताया कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।