Darbhanga News: 11 हजार दीपों से जगमगाएगी चौरंगी : धर्मशीला
Darbhanga News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा ने 'सेवा संकल्प अभियान' की तैयारी की। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा। सांसद डॉ. धर्मशीला गुप्ता ने कार्यक्रमों की तैयारी पर चर्चा की। उन्होंने ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में अधिक भागीदारी की अपील की।

Darbhanga News: बैद्यनाथ झा बैजू,लहेरियासराय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा की ओर से आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर सोमवार को जिला अतिथि गृह में भाजपा के पदाधिकारियों की बैठक हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रो. आदित्य नारायण मन्ना ने की। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. धर्मशीला गुप्ता ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, देशवासियों के विश्वास, स्नेह और आशीर्वाद का प्रतीक है। समाज के हर वर्ग की भागीदारी से यह संदेश और मजबूत होगा कि प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प में प्रत्येक नागरिक सहभागी है। डॉ. गुप्ता ने भाजपा कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से अपील की कि वे ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों。
बैठक का विवरण
जिलाध्यक्ष प्रो. मन्ना ने कहा कि इस क्रम में लनामिवि स्थित चौरंगी पर 11 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। कहा कि पार्टी कार्यकर्ता ‘सेवा संकल्प अभियान’ को जनभागीदारी का व्यापक स्वरूप देने के लिए पूरी तत्परता से जुटे हुए हैं। बैठक में जिला महामंत्री विजय चौधरी, उपाध्यक्ष अभयानंद झा, विकास चौधरी, सुनील चौधरी, मीना झा, जिला मंत्री राहुल पासवान, मीरा मेहता, जिला मीडिया प्रभारी मुकुंद चौधरी, अमरनाथ सिंह, अविनाश कश्यप, संतोष सिंह आदि थे।
अन्य प्रतिभागी
मुकेश महासेठ, श्रवण महतो, कुमार गौरव, सूरज चौधरी, गजेन्द्र मंडल, विनोद साहनी, नथुनी पासवान, मीना प्रसाद, अवधेश चौधरी मुन्ना, रेखा झा, ओम प्रकाश सिंह आदि थे।

