महंगाई के कारण वाहन में कम मात्रा में पेट्रोल ले रहे लोग
दरभंगा में पेट्रोल-डीजल के मूल्य में लगातार बढ़ोतरी जारी है। पेट्रोल की कीमत 114.02 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 99.58 रुपए प्रति लीटर हो गयी है। इससे लोग कम मात्रा में ईंधन खरीदने लगे हैं, जिसका असर रोजमर्रा के खर्चों पर पड़ रहा है। महंगाई से आम लोगों की चिंता बढ़ी है।

बैद्यनाथ झा बैजू,लहेरियासराय। पेट्रोल-डीजल के मूल्य में लगातार बढ़ोतरी जारी है। सोमवार को भी कीमतों में बढ़ोतरी की गयी। दरभंगा में पहले पेट्रोल की कीमत 111.01 रुपए प्रति लीटर थी, जो अब बढ़कर 114.02 रुपए प्रति लीटर हो गयी है। वहीं, डीजल की कीमत 97.15 रुपए प्रति लीटर थी, जो अब बढ़कर 99.58 रुपए लीटर हो गयी है।
ईंधन की खरीदारी पर प्रभाव
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से लोग अब कम मात्रा में इसकी खरीदारी करने लगे हैं। इसका सबसे अधिक असर रोज बाइक से ड्यूटी जाने वाले अथवा बाइक से घूम-घूमकर काम करने वाले लोगों पर देका जा रहा है। एक निजी कंपनी के डिलीवरी ब्यॉय रौशन ने कहा कि पेट्रोल की कीमत में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसका असर अब जेब पर पड़ने लगा है। महंगा होने के कारण अब कम मात्रा में पेट्रोल ले रहे हैं। वहीं, बाइक से रोज ड्यूटी करने बेनीपुर जाने वाले लक्ष्मीसागर के दीपक ने कहा कि अब घर के खर्चों में कटौती कर पेट्रोल खरीदना पड़ेगा। इसकी कीमत लगातार बढ़ रही है।
ट्रांसपोर्टरों की चिंता
उधर, ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि लगातार बढ़ती लागत के कारण जल्द ही किराया बढ़ाना मजबूरी बन जाएगी। माल भाड़ा बढ़ने पर मंडियों में आने वाली सामग्री की कीमतों में भी बढ़ोतरी होगी। इसका असर आम लोगों पर पड़ेगा। रोजमर्रा के सामान की कीमतें बढ़ने से लोगों के घर का बजट भी बिगड़ेगा। वहीं, निर्माण क्षेत्र से जुड़े लोग भी सामग्री के महंगा होने की आशंका जता रहे हैं। उनका कहना है कि इससे निर्माण की लागत बढ़ जाएगी। कारोबारियों का कहना है कि ईंधन महंगा होने से परिवहन लागत बढ़ी है, जिसका असर निर्माण सामग्री की कीमतों पर पड़ रहा है। लगातार बढ़ती महंगाई ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द राहत नहीं मिली तो घर चलाना मुश्किल हो जाएगा。
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


