Darbhanga News: जाले:छठिहार के बाद प्रतिमाओं का किया गया विसर्जन
Darbhanga News: जाले में श्री कृष्ण जन्मोत्सव महोत्सव के छठिहार महोत्सव के बाद प्रतिमाओं का शांतिपूर्ण विसर्जन किया गया। रतनपुर के मुसहरी टोला में आयोजक श्रद्धालुओं के साथ नगर परिक्रमा करते हुए प्रतिमाओं को महंतजी पोखर में विसर्जित किया गया। इस दौरान संगीत और भजन कीर्तन के साथ सभी श्रद्धालु शामिल हुए।

Darbhanga News: विजय कुमार ठाकुर,जाले। प्रखंडक्षेत्र में आयोजित श्री कृष्ण जन्मोत्सव महोत्सव के छठिहार महोत्सव के बाद गुरुवार को प्रतिमाओं का शांतिपूर्ण विसर्जन किया गया। रतनपुर के मुसहरी टोला एवं खतबे टोला में आयोजित छह दिवसीय श्रीकृष्णाष्टमी जन्मोत्सव के समापन के पश्चात गुरुवार को भक्तिभाव के साथ प्रतिमाओं विसर्जन किया गया। इस मौके पर आयोजक श्रद्धालुओं के साथ आयोजन स्थल से नगर परिक्रमा करते हुए प्रतिमाओं को महंतजी पोखर में ले जाकर विसर्जित किया। इस दौरान सभी श्रद्धालु भक्तिभाव के साथ भजन-कीर्तन एवं जयकारे लगाते हुए प्रतिमा विसर्जन स्थल तक पहुंचे। इस मौके पर जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती देखी गई। दूसरी ओर, जोगियारा स्थित कल्याण कुटी में न्यासी श्याम कुमार सिंह की अध्यक्षता में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया।
यह महोत्सव छठिहार उत्सव के बाद सामूहिक भंडारा एवं प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हुआ।

