Hindi NewsBihar NewsDarbhanga NewsPeace Committee Meeting Held for Durga Puja in Ghanshyampur
दुर्गापूजा के मद्देनजर हुई शांति समिति की बैठक

दुर्गापूजा के मद्देनजर हुई शांति समिति की बैठक

संक्षेप:

घनश्यामपुर के पोहद्दीबेला गांव में दुर्गा पूजा के लिए शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आपसी सौहार्द बनाए रखने और पर्व को सहयोगपूर्ण माहौल में मनाने पर जोर दिया गया। प्रशासन को मेला...

Sep 21, 2025 02:20 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
share Share
Follow Us on

घनश्यामपुर। थाना क्षेत्र के पोहद्दीबेला गांव में दुर्गा पूजा को लेकर शनिवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आपसी सौहार्द बनाए रखने और सहयोगपूर्ण माहौल में पर्व मनाने पर बल दिया गया। बैठक में उपस्थित दुर्गा पूजा समिति मेला कमिटी ने प्रशासन को मेला क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। साफ-सफाई, बिजली और संध्या आरती में भी महिला पुलिस बलों की निगरानी तथा विभिन्न कार्यक्रमों में पुलिस सुरक्षा की मांग की गई। इस मौके पर एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि दुर्गापूजा के दौरान अशांति फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों पर पुलिस पैनी नजर बनाए रखेगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

थानाध्यक्ष बलवंत कुमार ने स्पष्ट कहा कि पूजा के दौरान अशांति फैलाने वाले बक्शे नहीं जाएंगे। इस अवसर पर एसडीओ शशांक राज, बीडीओ रजनीश कुमार, बीईओ सचिन कुमार पंचायत के मुखिया मंसूर आलम, सरपंच प्रतिनिधि महानंद देव, पूजा समिति के अध्यक्ष केवल किशोर देव के साथ दुर्गा पूजा समिति के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।