मंडल कारा का किया औचक निरीक्षण
लहेरियासराय में पटना उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति अंजनी कुमार शरण ने मंडल कारा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बंदियों की सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था और वर्चुअल उपस्थिति की जानकारी ली। इसके अलावा,...

लहेरियासराय। मंडल कारा का औचक निरीक्षण पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सह दरभंगा न्यायमंडल के निरीक्षी न्यायाधीश न्यायमूर्ति अंजनी कुमार शरण ने किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने काराधीन बंदियों के रहन-सहन, खान-पान, स्वास्थ्य सुविधा आदि का जायजा लिया। उन्होंने मंडल कारा की सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों के न्यायालय के समक्ष उपस्थिति एवं वर्चुअल उपस्थिति की भी जानकारी ली। न्यायमूर्ति ने बंदियों को मिलने वाली नि:शुल्क विधिक सेवाओं के बारे में भी पूछताछ की। मौके पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार रंजन देव सहित अन्य लोग मौजूद थे। निरीक्षी जज ने पुस्तकों का किया लोकार्पण
लहेरियासराय। दरभंगा जिला विधिक सेवा प्राधिकार भवन में शुक्रवार को धनंजय मोदगल्य द्वारा रचित 111 पुस्तकों का लोकार्पण पटना हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति सह निरीक्षी जज अंजनी कुमार शरण व प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विनोद कुमार तिवारी ने किया। न्यायमूर्ति ने कहा कि मिथिला ज्ञान-विज्ञान की धरती रही है और यह आज भी कायम है। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रविशंकर प्रसाद व महासचिव कृष्ण कुमार मिश्रा ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश, न्यायिक अधिकारी रंजन देव, करुणानिधि प्रसाद आर्य, मोहिनी कुमारी, अधिवक्ता व न्यायालय कर्मी थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




