Hindi NewsBihar NewsDarbhanga NewsOutrage in Darbhanga 6-Year-Old Girl Raped and Murdered Demands for Justice Rise
सर्वे कार्यालय परिसर में हुई श्रद्धांजलि सभा

सर्वे कार्यालय परिसर में हुई श्रद्धांजलि सभा

संक्षेप:

दरभंगा के कादिराबाद में एक छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में मोहल्लावासियों ने बैठक की। श्रद्धांजलि सभा में बच्ची की आत्मा के लिए प्रार्थना की गई। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार किया। कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल मृतका के परिवार से मिला और आरोपियों को सख्त सजा देने की मांग की।

Feb 10, 2026 12:26 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
share Share
Follow Us on

दरभंगा। कादिराबाद में गत शनिवार की रात छह साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में रविवार की सुबह मोहल्लावासियों की बैठक हुई। इसके बाद सोमवार को दरभंगा राज सर्वें कार्यालय परिसर में संतोष सिंह की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा की गयी। श्रद्धांजलि सभा में मोमबत्ती जलाकर एवं दो मिनट का मौन रखकर बच्ची की आत्मा के लिए प्रार्थना की गयी। संतोष सिंह ने कहा कि इस घटना में दरभंगा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे के अंदर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जो सराहनीय है। अब किसी पर भरोसा नहीं करने का समय नहीं रह गया है इसलिए हमें अपने बच्चों का ख्याल खुद ही रखना होगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मनोज शाह ने कहा कि भविष्य में ऐसी घटना फिर न हो इसके लिए हमें कोई ठोस कदम और निर्णय लेने की जरूरत है। समाजसेवी प्रियांशु झा ने कहा कि हम इस घटना की निंदा करते हैं और पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। न्यायालय एवं सरकार से हमारी अपील है कि दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलाई जाए। उसे फांसी से कम सजा न हो। इस अवसर पर कन्हैया दूबे, रंजन शर्मा, मुरारी शर्मा, पंकज दत्ता, विकास यादव, रामनिवास यादव, प्रियांशु सिंह राजपूत, रोहित कुमार, रवि मेहता, रोहित मेहता, दीपक झा, संतोष श्रीवास्तव, राजीव प्रकाश मधुकर आदि थे। स्पीडी ट्रायल चला दोषी को मिले सजा दरभंगा। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में छह वर्षीया बच्ची से दुष्कर्म और हत्या मामले को लेकर कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष दयानंद पासवान के नेतृत्व में मृतका के घर पर पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल में जिला मीडिया प्रभारी मो. असलम, दिनेश गंगनानी, डॉ. जमाल हसन आदि थे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दोषी को स्पीडी ट्रायल चलाकर सख्त से सख्त सजा देने की मांग के साथ मृतका के परिवार को 10 लाख रुपए मुआवजा और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर देने की मांग की। सदस्यों ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा बुलंद करने वाली डबल इंजन सरकार के राज में गोद में खेलने वाली बच्ची भी सुरक्षित नहीं है।