ओमेगा स्टडी सेंटर का बेहतर प्रदर्शन

Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
share

दरभंगा के ओमेगा स्टडी सेंटर के छात्रों ने जेईई मेन 2026 (फेज-2) में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त की है। सात विद्यार्थियों ने 99 से अधिक पर्सेंटाइल हासिल किया। 160 से अधिक विद्यार्थी जेईई एडवांस्ड के लिए क्वालिफाई हुए हैं। संस्थान के चेयरमैन ने इसे अनुशासन और सही मार्गदर्शन का परिणाम बताया।

ओमेगा स्टडी सेंटर का बेहतर प्रदर्शन

दरभंगा। मिर्जापुर स्थित ओमेगा स्टडी सेंटर के छात्रों ने जेईई मेन 2026 (फेज-2) में बेहतर सफलता हासिल की है। इस वर्ष संस्थान के सात विद्यार्थियों ने 99 से अधिक पर्सेंटाइल प्राप्त किया है। अनिक राज (99.59), आदित्य सिन्हा (99.57), प्रियांशु राज (99.49), अभिनव अजय (99.44), आकर्ष राज (99.25), श्रुति कुमारी (99.09), नंदनी गुप्ता (99.05) के साथ 99 से अधिक पर्सेंटाइल हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं, अर्पित, तेजस, विवेक, अभिनव भारतद्वाज, चेतन, अभिनव चौधरी, ऋषिकेश, प्रियांशु सहित 70 से अधिक विद्यार्थियों ने 96 पर्सेंटाइल प्राप्त किए। 160 से अधिक विद्यार्थी जेईई एडवांस्ड के लिए क्वालिफाई हुए। संस्थान के चेयरमैन सुमन कुमार ठाकुर ने इसे अनुशासन, निरंतर अभ्यास और सही मार्गदर्शन का परिणाम बताया।

एमडी सुमित कुमार चौबे ने कहा कि संस्थान 12 वर्षों से उत्कृष्ट परिणाम देता आ रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।