ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार दरभंगाप्रधानाचार्यों की बर्खास्तगी की अधिसूचना

प्रधानाचार्यों की बर्खास्तगी की अधिसूचना

पटना हाईकोर्ट के आदेश के करीब 10 दिन बाद कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय ने गुरुवार को 20 प्रधानाचार्यों की बर्खास्तगी की अधिसूचना जारी कर दी...

प्रधानाचार्यों की बर्खास्तगी की अधिसूचना
हिन्दुस्तान टीम,दरभंगाFri, 04 Oct 2019 03:15 PM
ऐप पर पढ़ें

पटना हाईकोर्ट के आदेश के करीब 10 दिन बाद कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय ने गुरुवार को 20 प्रधानाचार्यों की बर्खास्तगी की अधिसूचना जारी कर दी है।

मालूम हो कि गत 24 सितंबर को हाईकोर्ट के न्यायाधीश अनिल कुमार उपाध्याय की अदालत ने सीडब्ल्यू जीसी 7039 /2011 की सुनवाई करते हुए उक्त सभी प्रधानाचार्यों को उनके पद से मुक्त करने का फैसला सुनाया था। इनमें दो सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य भी शामिल थे। कुलसचिव नवीन कुमार द्वारा गुरुवार को जारी इस आशय के कार्यालय आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि सभी प्रधानाचार्यों को उनके कार्य से मुक्त करते हुए निर्दष्टि प्राध्यापकों को प्रभारी प्रधानाचार्य का प्रभार दिया जाता है। नोटिफिकेशन के बाद शुक्रवार से सभी प्रधानाचार्य की तरह कार्यों का संपादन करेंगे। इसकी पुष्टि करते हुए कुलपति प्रो. सर्वनारायण झा ने कहा कि कार्यमुक्त हुए सभी प्रधानाचार्यों को कोर्ट ने तीन महीने का समय दिया है। इस दौरान अगर वे प्रधानाचार्य बनने के निर्धारित मानदंडों पर पूरी तरह खरे उतरते हैं तो उनकी सेवा नियमित कर दी जाएगी।

इन प्राचार्यों को किया गया है कार्यमुक्त

अनिल कुमार ईश्वर, राघवेंद्र संस्कृत कॉलेज, तारेतपली, नौबतपुर, पटना, विनय कुमार सिंह, अवध बिहारी संस्कृत कॉलेज, रहीमपुर, खगड़िया, घनश्याम मिश्रा, महारानी महेश्वर लता संस्कृत विद्यापीठ, लोहना, मधुबनी, आभा कुमारी, भरत मिश्रा संस्कृत कॉलेज, छपरा, राजेंद्र प्रसाद चौधरी, ऋषि कुल ब्रह्म ऋषि आश्रम, संस्कृत कॉलेज, बड़ी वन, मधुबन, पूर्वी चंपारण, कंचनमाला पंडित, आदित्नायनाथ मधुसूदन पारस मणि संस्कृत कॉलेज, रहुआ संग्राम, मधुबनी, अशोक कुमार पूर्वे, श्री जगदंबा संस्कृत कॉलेज, बाथो, दरभंगा, रवि शंकर झा, पूर्णिमा रामप्रताप संस्कृत कॉलेज, बेगानी दरभंगा, रामेश्वर राय, बैजनाथ पांडे आर्य संस्कृत कॉलेज, सीवान, दिनेश्वर यादव, लक्ष्मी नारायण रामेश्वर संस्कृत कॉलेज, जयदेवपट्टी, दरभंगा, अशोक कुमार आजाद, अखिल भारतीय संस्कृत हिंदी विद्यापीठ, खम्हार, बेगूसराय, मनोज कुमार, गवर्मेंट संस्कृत कॉलेज, काजीपुर, पटना, भगलू झा, रामअवतार गौतम संस्कृत कॉलेज, अहिल्यास्थान, दरभंगा, प्रभाष चंद्र, गवर्मेंट संस्कृत कॉलेज, भोजपुर, प्रेम कांत झा, नंदन संस्कृत कॉलेज, ईसहपुर, सरिसबपाही, मधुबनी शामिल हैं। इसके अलावा कार्य मुक्त होनेवालों में अश्विनी कुमार शर्मा, धर्म समाज संस्कृत कॉलेज, रामबाग, मुजफ्फरपुर, जितेंद्र कुमार, ब्रज भूषण संस्कृत कॉलेज, गया, सुरेश पांडे, सिद्धेश्वरी संस्कृत कॉलेज, पचरुखिया, हसन बाजार, भोजपुर, शिव लोचन झा, कल्याणी मिथिला संस्कृत कॉलेज, दीप, मधुबनी व दिनेश झा, बाबासाहेब राम संस्कृत कॉलेज, पचाढ़ी। डॉ. हरिनारायण ठाकुर और डॉ. उमेश प्रसाद सिंह अवकाश ग्रहण कर चुके हैं। हालांकि ये दोनों भी इस अधिसूचना के दायरे में आते हैं। कार्यमुक्त किये गए प्रधानाचार्यों को निर्दिष्ट फैकल्टी को प्रभार सौंपने का आदेश दिया गया है। इसके लिए भी अधिसूचना जारी की गयी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें