एक ही रात चार घरों में चोरी की वारदात

हिन्दुस्तान, दरभंगा
Follow us on Google News
share

लालपुर गांव में 13 मई की रात अज्ञात चोरों ने चार घरों में लाखों रुपये के जेवरात और नकद की चोरी कर ली। मदन कुमार, दयानन्द लाल, नरेश लाल और तरूण लाल के घरों में ताले तोड़कर चोरी की गई। सभी पीड़ितों ने थानाध्यक्ष से न्याय की गुहार लगाई है।

एक ही रात चार घरों में चोरी की वारदात

बेचन राम,तारडीह। सकतपुर थाना क्षेत्र के लालपुर गांव वार्ड नंबर-1 में 13 मई की रात्रि अज्ञात चोरों ने चार अलग-अलग घरों में नगद सहित लाखों मूल्य के जेवरात की चोरी कर ली। लालपुर गांव निवासी मदन कुमार लाल ने बताया कि मेरे घर की खिड़की तोड़कर नगद एवं लाखों मूल्य के जेवरात सहित अन्य सामान की चोरी कर ली। इसी गांव के दयानन्द लाल के घर का ताला तोड़कर नगद एवं हजारों मूल्य के सामान की चोरी हुई। इसी गांव के नरेश लाल एवं तरूण लाल के घर का ताला तोड़कर हजारों रुपये के सामान की चोरी कर ली गयी। तरूण लाल ने बताया कि मेरे घर का ताला तोड़ ही रहा था कि आवाज सुनते ही जब तक घर से बाहर निकला।

तब तक चोर भाग निकला। इस संबंध में सभी पीड़ितों ने थानाध्यक्ष को अलग-अलग आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है। इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार ने बताया कि सभी पीड़ितों की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।