मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
बेनीपुर, तारडीह और केवटी में नववर्ष का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पूजा-अर्चना की और एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। नवादा भगवती मंदिर, भूतनाथ पोहद्दी और शिव मंदिरों में बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ देखी गई। सभी ने अपने-अपने तरीके से नववर्ष का जश्न मनाया।

बेनीपुर। प्रखंड एवं नगर परिषद क्षेत्र की विभिन्न मंदिरों में गुरुवार को नववर्ष को लेकर सुबह से दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ पूजा-अर्चना के लिए जुटी रही। खासकर नवादा भगवती मंदिर में सुबह से दिन भर श्रद्धालु नववर्ष को लेकर विशेष पूजा अर्चना की। यहां पूजा अर्चना के लिए मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतार देखी गई। वही भूतनाथ पोहद्दी मंदिर पर भी श्रद्धालु पूजा अर्चना के लिए सुबह से जुटे रहे। इसके अलावा बहेड़ा, मझौड़ा, बेनीपुर, आशापुर आदि जगहों के मंदिरों पर भी श्रद्धालुओं ने विशेष पूजा अर्चना की। वही आशापुर सहित अन्य जगहों पर अष्टयाम कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था।
नव वर्ष हर्षोल्लास के बीच मनाया गया तारडीह। प्रखण्ड मे नववर्ष हर्षोल्लास के माहौल में गुरुवार को मनाया गया। नव वर्ष को लेकर चारों ओर चहल-पहल देखी गई। छोटे से लेकर बड़े तक में उत्साह देखा गया। चारों ओर हर्षोल्लास का माहौल था। सभी ने नववर्ष को अपने ढंग से मनाया। किसी ने घर में तो किसी ने घर के बाहर पिकनिक मनाई। किसी ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर नव वर्ष मनाया। नव वर्ष के मौके पर लोग होटल के स्वादिष्ट भोजन का भी लुत्फ उठाया। केवटी में नववर्ष पर शिव मंिदरों में रही भीड़ केवटी। प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को नववर्ष 2026 धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रनवे, दड़िमा, पैगंम्बर पुर, बाढपोखर, पचाढ़ी, नयागांव, पिंडारूच तथा हाजीपुर आदि जगहों के शिव मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं भगवान शिव लिंग पर जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। लोगो ने एक दूसरे से गले मिले और नव वर्ष की शुभकामनाएं दी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




