जिले में खुलेंगे एयरपोर्ट, एम्स और सतीघाट थाने
दरभंगा में डीएम कौशल कुमार की अध्यक्षता में नए एयरपोर्ट और एम्स थाने के निर्माण पर समीक्षा की गई। एयरपोर्ट थाना लगभग 7 किलोमीटर क्षेत्र में होगा और इसकी जनसंख्या 47,900 होगी। वहीं, एम्स थाना 4,842...

दरभंगा। डीएम कौशल कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को नया थाना एयरपोर्ट एवं एम्स के सृजन के संबंध में समीक्षा की गई। एयरपोर्ट थाने का क्षेत्रफल लगभग सात किलोमीटर होगा और जनसंख्या करीब 47 हजार 900 होगी। एम्स थाने का प्रस्तावित क्षेत्रफल चार हजार 842 हेक्टेयर होगा। यह लगभग आठ वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला होगा और इसकी जनसंख्या लगभग 72 हजार 133 होगी। दोनों नए थाना के निर्माण के संबंध में सभी अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये गये। अपर समाहर्ता राजस्व मनोज कुमार को निर्देश दिया गया कि यथाशीघ्र दोनों थाने का प्रस्ताव बढ़ाएं। डीएम ने कुशेश्वरस्थान में सती घाट थाना सृजन का भी प्रस्ताव देने का निर्देश अधिकारियों को दिया।
तीन नए थाने के सृजन से जिले में अपराधी घटनाओं में लगाम और विधि व्यवस्था संधारण में सहायता मिलेगी। बैठक में एसएसपी, सहायक समाहर्ता, अपर समाहर्ता राजस्व, उपनिदेशक जनसंपर्क, संबंधित सीओ एवं थाना प्रभारी आदि उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




