न्यू होराइजन पब्लिक स्कूल का बेहतर प्रदर्शन

हिन्दुस्तान, दरभंगा
Follow us on Google News
share

सीबीएसई बोर्ड के 12वीं के रिजल्ट में न्यू होराइजन पब्लिक स्कूल, कादिराबाद के छात्रों ने शत-प्रतिशत सफलता प्राप्त की। प्रधानाध्यापक तलत आरा बेगम ने सभी छात्रों को मिठाई खिलाकर बधाई दी और कहा कि ये बच्चे भारत के भविष्य हैं। स्कूल परिवार ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

न्यू होराइजन पब्लिक स्कूल का बेहतर प्रदर्शन

राजीव रंजन झा,दरभंगा। सीबीएसई बोर्ड द्वारा प्रकाशित 12वीं के रिजल्ट में न्यू होराइजन पब्लिक स्कूल, कादिराबाद के छात्र-छात्राओं ने शत-प्रतिशत कामयाबी पाई। पूरे स्कूल परिवार ने छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाध्यापक तलत आरा बेगम ने सभी को मिठाई खिलाकर कामयाबी की बधाई दी व अभिभावकों को भी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ये बच्चे भारत के भविष्य हैं और आने वाला कल इन्हीं के कंधों पर भारत नया इतिहास लिखेगा। उन्होंने कहा कि आप लोग इसी तरह से मेहनत करते रहें और समाज व देश के लिए उदाहरण बनें। मौके पर वाइस प्रिंसिपल ई. शाहबाज अली खान, धर्मेंद्र कुमार, विनय कुमार झा, मनीष कुमार चौधरी, राखी झा, सुमन कुमारी, सिद्धांत सिंह, अरमान अहमद,रजिया सुल्तान, सिफा परवीन आदि की उपस्थिति रही।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।