स्वास्थ्य उपकेंद्रों का उद्घाटन
बिरौल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए नवसृजित स्वास्थ्य उपकेंद्र खोले गए हैं। रोहार महमूदा पंचायत में सोनबेहट और रोहार में दो नए उपकेंद्रों का उद्घाटन किया गया। इनसे स्थानीय...

बिरौल। बिरौल में बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से नवसृजित स्वास्थ्य उपकेंद्र खोला जा रहा है। इसी कड़ी में रोहार महमूदा पंचायत में दो नए नवसृजित स्वास्थ्य उपकेंद्रों का उद्घाटन किया गया। सोनबेहट और रोहार में स्थित इन केंद्रों का उद्घाटन बिरौल सीएचसी चिकित्सा प्रभारी डॉ. भगवान दास और मुखिया पति पृथ्वी चंद्र यादव ने किया। इन दो स्वास्थ्य उपकेंद्रों के शुरू होने से स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा। डॉ. भगवान दास ने बताया कि इन केंद्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी। इन स्वास्थ्य उपकेंद्रों के शुरू होने से स्थानीय लोगों को अब अपने घरों के पास ही प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




