रामनगर ग्रिड में 50 एमवीए का पावर ट्रांसफॉर्मर पहुंचा
दरभंगा के रामनगर ग्रिड में 50 एमवीए का नया पावर ट्रांसफार्मर मंगलवार रात पहुंचा। पुराना ट्रांसफार्मर खराब होने से बिजली कटौती की समस्या थी। अब नए ट्रांसफार्मर से उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है। इसे एक सप्ताह में चालू करने की योजना है। सीपीआई (एम) के आंदोलन के बाद विद्युत विभाग ने कार्य शुरू किया।

दरभंगा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। 132/33 केवी रामनगर ग्रिड में मंगलवार की देर रात 50 एमवीए का नया पावर ट्रांसफार्मर पहुंचा। पुराना 50 एमवीए के पावर ट्रांसफार्मर में खराबी आने की वहज से बिजली कटाैती की समस्या उत्पन्न हो गयी थी। भीषण उमस भरी गर्मी में बिजली कटौती एवं लो वोल्टेज की समस्या से उभोक्ताओं को जुझना पड़ा रहा था। अब नया पवर ट्रांसफार्मर आ जाने से बिजली उपभोक्ताओं को जल्द राहत मिलने की उम्मीद जतायी जा रही है। विभागीय जानकारी के अनुसार इस नए पावर ट्रांसफर्मार को एक सप्ताह के अंदर चालू करने का प्रयास किया जाएगा। ताकि बिजली उपभोक्ताओं को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके।
बता दें कि सीपीआई (एम) द्वारा जनता की आवाज को बुलंद करते हुए आंदोलन की चेतावनी दिए जाने के बाद विद्युत विभाग हरकत में आया। रामनगर ग्रिड में नया 50 एमवीए ट्रांसफॉर्मर स्थापित करने का कार्य बुधवार को युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है। सीपीएम नेता श्याम भारती ने बताया कि यह रामनगर, बहेड़ी, हायाघाट, घोषरामा, हथौड़ी, कोठी, अनार एवं आसपास के क्षेत्रों की जनता के लंबे संघर्ष और एकजुटता की महत्वपूर्ण जीत है। भीषण गर्मी में बिजली कटौती और लो-वोल्टेज से परेशान उपभोक्ताओं को अब राहत मिलने की उम्मीद जगी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


