Darbhanga News: स्ट्रीट लाइट जलाने पर महिला से मारपीट

हिन्दुस्तान, दरभंगा
Follow us on Google News
share

Darbhanga News: सिंहवाड़ा के एक वार्ड में पड़ोसी ने महिला को पोल लाइट जलाने को लेकर पीट दिया। महिला के पति की शिकायत पर सिंहवाड़ा पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। घटना के दौरान दोनों परिवारों के बीच तनाव बढ़ गया, लेकिन पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया।

Darbhanga News: स्ट्रीट लाइट जलाने पर महिला से मारपीट

Darbhanga News: सिंहवाड़ा। नगर पंचायत सिंहवाड़ा के छह वार्ड में पोल लाइट जलाते ही पड़ोसी ने महिला की पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान दोनों परिवारों के बीच तनाव बढ़ता देख मौके पर पहुंची सिंहवाड़ा पुलिस ने मामले को शांत कराया। इस मामले में पीड़िता रुबी देवी के पति संतोष भगत के आवेदन पर सिंहवाड़ा थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। उसने पुलिस को बताया है कि देर शाम उनकी पत्नी रूबी देवी घर से बाहर निकली तो देखा कि घर के सामने अंधेरा है। उसने सरकारी लाइट का स्विच ऑन कर दिया। इसी बात को लेकर बगल के रहने वाले सिंटू कुमार ने गाली-गलौज करते हुए उनकी पत्नी के साथ अभद्रता की।

पत्नी के चिल्लाने पर जब परिजन बचाने गए तो आरोपी के परिवार की आशा देवी, ललित भगत और काजल कुमारी भी आकर मारपीट करने लगे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsदरभंगाDarbhanga News: स्ट्रीट लाइट जलाने पर महिला से मारपीट