Darbhanga News: बेनीपुर:नवादा में प्रतिमा नहीं, सिंहासन की होती है पूजा

हिन्दुस्तान, दरभंगा
share

Darbhanga News: नवादा स्थित हयहट्ट देवी मंदिर में देवी की प्रतिमा के बजाय सिंहासन की पूजा की जाती है। मान्यता है कि 11वीं शताब्दी में राजा हदहट्ठ देव ने देवी की स्थापना की थी। मंदिर को शक्तिपीठ से जोड़ने वाली मान्यताएं भी प्रचलित हैं। नवरात्र में विशेष पूजा होती है और मां को 56 प्रकार के भोग अर्पित किए जाते हैं।

Darbhanga News: बेनीपुर:नवादा में प्रतिमा नहीं, सिंहासन की होती है पूजा

Darbhanga News: विजय कुमार राय,बेनीपुर। नवादा स्थित हयहट्ट देवी मंदिर की ख्याति दूर-दूर तक फैली है। इस सिद्धपीठ की खासियत है कि यहां मां भगवती की प्रतिमा के बजाय सिंहासन की पूजा की जाती है। साधना स्थल के रूप में प्रसिद्ध इस मंदिर में सालोंभर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है, लेकिन नवरात्र और दशहरा के दौरान भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ता है। इस सिद्धस्थल का उल्लेख ऐतिहासिक एवं धार्मिक ग्रंथों में भी मिलता है। जानकारों के मुताबिक, इस मंदिर की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि भी काफी पुरानी है। मान्यता है कि 11वीं शताब्दी में यहां के राजा हदहट्ठ देव ने देवी की स्थापना की थी। वर्तमान में इसे मां जगदंबा का सिंहासन कहा जाता है। मंदिर के आसपास आज भी ऊंचे-ऊंचे टीले दिखाई देते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, तेज बारिश अथवा खेतों की जुताई के दौरान यहां से प्राचीन वस्तुएं भी मिलती हैं। कुछ श्रद्धालु वर्तमान सिंहासन को ही भगवती का मूल स्वरूप मानते हैं, जबकि कुछ लोग इसे भगवान शिव की पत्नी सती के शरीर का अंग गिरने से संबंधित शक्तिपीठ मानते हैं।

मंदिर का इतिहास और विशेषता

कुछ वर्ष पूर्व मंदिर के गर्भगृह के फर्श का सौंदर्यीकरण करने के दौरान सिंहासन की जड़ का पता लगाने के लिए काफी गहराई तक खुदाई की गई थी। हालांकि, सिंहासन का अंतिम सिरा नहीं मिल सका। मंदिर से जुड़ी मान्यताओं का संबंध शक्तिपीठों की पौराणिक दंत कथाओं से भी है। तंत्र चूड़ामणि सहित विभिन्न धार्मिक ग्रंथों में सती के अंगों से जुड़े 52 शक्तिपीठों का उल्लेख मिलता है।

शक्तिपीठ से जुड़ी मान्यताएं

प्रख्यात धर्मशास्त्री एवं तत्वचिंतक मोरारी बापू के रामायण प्रवचन में भी मिथिला में एक शक्तिपीठ होने की चर्चा किए जाने की बात कही जाती है, जहां मान्यता के अनुसार सती का वाम स्कंध गिरा था। श्रद्धालु नवादा स्थित जगदंबा धाम के सिंहासन को इसी मान्यता से जोड़कर देखते हैं। स्थानीय मान्यता है कि सिंहासन का स्वरूप प्राकृतिक रूप से प्रकट हुआ है।

नवरात्र की पूजा और परंपराएं

मंदिर के मुख्य पुजारी अमर ठाकुर ने बताया कि नवरात्र में मां भगवती के विभिन्न स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। अष्टमी की पूजा में नवादा के अलावा भगवतपुर गांव के एक विशेष परिवार के सदस्य को भी शामिल किया जाता है। इस अवसर पर मां को 56 प्रकार के भोग अर्पित किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि रात में मंदिर परिसर में किसी के ठहरने की परंपरा नहीं है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦हयहट्ट देवी मंदिर में किसकी पूजा की जाती है?−
यहां मां भगवती की प्रतिमा के बजाय सिंहासन की पूजा की जाती है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsदरभंगाDarbhanga News: बेनीपुर:नवादा में प्रतिमा नहीं, सिंहासन की होती है पूजा