क्विज में टीम शुक्रयान को पहला स्थान
दरभंगा में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस का उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य डॉ. संजय चौधरी ने किया। क्विज, भाषण और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में...

दरभंगा। डायट दरभंगा में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस उत्साह से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के प्राचार्य डॉ. संजय चौधरी ने किया। उन्होंने अंतरिक्ष विज्ञान के महत्व और विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर क्विज, भाषण व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता डॉ. कंचन कुमारी एवं डॉ. संतोष कुमार व संयोजन प्रशिक्षु हरी झा एवं विपिन कुमार ने किया। क्विज में निर्णायक की भूमिका व्याख्याता डॉ. संतोष कुमार एवं डॉ. प्रिंस कुमार ने निभाई। इसमें प्रथम स्थान प्रशिक्षु अंकित कुमार अंकुर व रिम्मी कुमारी (टीम शुक्रयान) ने प्राप्त किया।
भाषण प्रतियोगिता के निर्णायक अध्यापक डॉ. उमेश कुमार राजेश एवं व्याख्याता डॉ. प्रदीप कुमार रहे। इसमें प्रशिक्षु इकरा हुसैन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का मूल्यांकन व्याख्याता डॉ. रेशमी झा एवं डॉ. कंचन कुमारी ने किया। इसमें प्रथम स्थान प्रशिक्षु सरोज राम ने हासिल किया। इस अवसर पर सभी निर्णायकों एवं अध्यक्षों ने विजेताओं को शुभकामनाएं दी तथा अन्य प्रतिभागियों को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




