वैदिक विचारों से सशक्त होगी नारी, सुरक्षित होगा पर्यावरण

हिन्दुस्तान, दरभंगा
Follow us on Google News
share

लनामिवि के स्नातकोत्तर संस्कृत विभाग में नारी-विमर्श पर राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित किया गया। डॉ. कामदेव झा ने कहा कि वेद कालीन नारियाँ विद्या, धन और बल से सम्पन्न थीं। अन्य विद्वानों ने भी वैदिक नारियों की महत्ता और उनके योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में नारी-सम्मान और समानता की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

वैदिक विचारों से सशक्त होगी नारी, सुरक्षित होगा पर्यावरण

राजीव रंजन झा,दरभंगा। लनामिवि के स्नातकोत्तर संस्कृत विभाग में वैदिक वाङ्मय में नारी-विमर्श विषयक राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, हरियाणा के पूर्व संस्कृत प्राध्यापक एवं प्रधानाचार्य डॉ. कामदेव झा ने कहा कि वेद कालीन नारी विद्या, धन, बल आदि से युक्त थीं जो अपने इच्छानुसार सुयोग्य वर का चयन भी करती थीं। उन्होंने कहा कि नारी पुरुष की शत्रु नहीं हो सकती, बल्कि दोनों प्रगति रूपी गाड़ी के दो पहिए के समान हैं, जिनमें संतुलन अनिवार्य है। भारतीय संस्कृति विश्व की प्राचीन, समृद्ध, उत्कृष्ट एवं गौरवशाली संस्कृति है, जिसमें नारी का सदा ही सम्मान रहा है। प्रो. जीवानन्द झा ने कहा कि वैदिक नारियां सार्वदेशिक एवं सर्वकालिक रूप से प्रासंगिक हैं।

वैदिक नारियां विदुषी एवं समाज सुधारक थीं, जिनका हमारी संस्कृति में काफी सम्मान रहा है। प्रो. विद्यानाथ झा ने मैत्रेयी, गार्गी आदि वैदिक नारियों की शैक्षणिक, दार्शनिक एवं आध्यात्मिक क्षमता पर विस्तृत प्रकाश डाला।डॉ. प्रियंका राय ने कहा कि वेद कालीन समाज हमारे आदर्श हैं, जिनका अनुकरण करने की जरूरत है। डॉ. शिवानन्द झा ने कहा कि नारी हमारे लिए पूजनीय रही हैं। इनकी महत्ता वैदिक काल से आधुनिक काल के साथ ही भविष्य में भी बनी रहेगी। डॉ. विजय कुमार मिश्र ने कहा कि नारी भगवती रूप में सदा पूजनीय रही हैं। डॉ. आरएन चौरसिया ने कहा कि वैदिक नारी शिक्षा, स्वतंत्रता और आध्यात्मिक उन्नति के शिखर पर थीं, जिनका ज्ञान, धन एवं धर्म आदि में समान अधिकार प्राप्त था। डॉ. प्रभात दास फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ. कृष्ण कान्त झा ने कहा कि आज आवश्यकता है कि वैदिक आदर्श से प्रेरणा लेकर नारी-सम्मान, शिक्षा, स्वतंत्रता एवं समानता की भावना को पुन: सुदृढ़ किया जाए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।