रविन्द्र नाथ टैगोर के जीवन व विचारों पर हुई चर्चा
दरभंगा में लनामिवि के स्नातकोत्तर दर्शनशास्त्र विभाग ने रविंद्र नाथ टैगोर की जयंती पर राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया। मुख्य वक्ता डॉ. ममता स्नेही ने टैगोर के दार्शनिक विचारों पर चर्चा की। डॉ. आदित्य सिंह ने उनके जीवन और शिक्षा दर्शन पर प्रकाश डाला। अन्य विद्वानों ने भी टैगोर के विचारों पर अपने विचार साझा किए।

दरभंगा। लनामिवि के स्नातकोत्तर दर्शनशास्त्र विभाग में रविंद्र नाथ टैगोर की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन हुआ। मुख्य डॉ. ममता स्नेही ने गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर के दार्शनिक विचारों के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की। डॉ. आदित्य सिंह ने रविंद्र नाथ टैगोर के जीवन परिचय व उनके शिक्षा दर्शन को छात्र-छात्राओं के बीच रखा। अध्यक्षता करते हुए प्रभारी विभागाध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार ने गुरुदेव के प्रकृति प्रेम एवं मानववाद जैसे विचारों पर अपना पक्ष रखा। डॉ. सोनी शर्मा ने गुरुदेव द्वारा बताए गए मार्ग के अनुकरण की आवश्यकता पर जोर दिया। डॉ. प्रिय नंदन, डॉ. शालिनी रानी दास एवं डॉ. गुंजन कुमारी, डॉ. संजीव कुमार साह, डॉ. प्रियंका राय आदि ने भी विचार व्यक्त किए।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


