अनुसंधान के प्रति रुचि बढ़ाएं बच्चे : प्रो. प्रेम मोहन
दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज (डीसीई) में शनिवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर सीवी रमन प्रतिभा खोज परीक्षा के पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा छह से 12 तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। विजेताओं को नकद पुरस्कार, मेडल एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि प्रो. प्रेम मोहन मिश्र ने वैज्ञानिक सोच को बढ़ाने की प्रेरणा दी।

दरभंगा। दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज (डीसीई) में शनिवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, पटना के समन्वय से बिहार काउंसिल ऑन साइंस एंड टेक्नोलॉजी (बीसीएसटी), पटना के तत्वावधान में सीवी रमन प्रतिभा खोज परीक्षा के पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस प्रतिभा खोज परीक्षा में कक्षा छह से 12 तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के हर कक्ष के टॉप टेन प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। प्रत्येक कक्षा में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पटना में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में पुरस्कृत किया गया, जबकि डीसीई में आयोजित समारोह में इस प्रतियोगिता में जिला स्तर पर तृतीय से दशम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
विजेताओं को नकद पुरस्कार, मेडल एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लनामिवि के पूर्व विज्ञान संकायाध्यक्ष एवं डब्ल्यूआईटी के पूर्व निदेशक प्रो. प्रेम मोहन मिश्र ने में विद्यार्थियों को वैज्ञानिक सोच विकसित करने, अनुसंधान के प्रति रुचि बढ़ाने तथा राष्ट्र निर्माण में विज्ञान की भूमिका को समझने के लिए प्रेरित किया। डीसीई के प्राचार्य प्रो. चंदन कुमार ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धात्मक भावना एवं वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देती हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों एवं विजेताओं को शुभकामनाएं दीं तथा आयोजन की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यक्रम का संचालन समन्वयक डॉ. दीप्ति भारती के मार्गदर्शन में हुआ तथा उन्होंने नवाचार की सोच को विकसित करने के लिए प्रेरित किया। आयोजन को सफल बनाने में सह समन्वयक डॉ. मो. अबुल कलाम आजाद का विशेष योगदान रहा। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. मो. अबुल कलाम आजाद ने किया। मौके पर शिक्षक, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


