नवोदय के बच्चों को मिली सफलता
पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय पचाढ़ी में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर क्विज और विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। पूजा कुमारी ने डॉ. सीवी रमन के जीवन पर चर्चा की। विज्ञान प्रदर्शनी में गोपाल कृष्ण को प्रथम पुरस्कार मिला। अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड के परिणाम में अंजलि कुमारी को गोल्ड मेडल मिला।

केवटी। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय पचाढ़ी में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर क्विज व विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत क्विज से हुई। इस दौरान छात्रा पूजा कुमारी ने डॉ. सीवी रमन के जीवन पर प्रकाश डाला। विज्ञान प्रदर्शनी में गोपाल कृष्ण को प्रथम, हिना खानम एवं साहित्य कुशवाहा को द्वितीय तथा अमद हुसैन को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। प्राचार्य डॉ. चंद्र सेन ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। वहीं दूसरी ओर, 27 दिसंबर 2025 को आयोजित अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड (विद्यालय स्तरीय) के परिणाम घोषित किए गए। कुल 14 छात्रों में अंजलि कुमारी, अंशिका आर्य, स्वाति, रानी कुमारी और रिशव कुमार द्वितीय स्तर के लिए चयनित हुए।
अंजलि कुमारी को गोल्ड मेडल तथा अंशिका आर्य को सिल्वर मेडल प्रदान किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य एवं शिक्षकों ने सभी चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


