बेनीपुर कोर्ट में 218 मामलों का किया गया निपटारा
बेनीपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत में शनिवार को 218 मामलों का निपटारा किया गया। न्यायालय ने कुल 47 लाख 89 हजार 207 रुपए का समझौता किया। एडीजे ऋषि गुप्ता ने कहा कि यह अदालत लोगों की सहूलियत के लिए आयोजित की गई है। कई बेंचों ने विभिन्न प्रकार के मामलों का समाधान किया।

विजय राय,बेनीपुर। व्यवहार न्यायालय बेनीपुर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 218 मामलों के निपटारे के साथ 47 लाख 89 हजार 207 रुपए का समझौता हुआ। जिला व अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम ऋषि गुप्ता, एसडीएम मनीष कुमार झा, एसीजेएम रौशन कुमार छापोलिया, एसडीजेएम रोहित कुमार गुप्ता, एसडीपीओ बासुकीनाथ झा, कारा अधीक्षक वीरेंद्र कुमार राय व अधिवक्ता संघ के सचिव संजीव कुमार झा ने शुभारंभ किया। एडीजे श्री गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत लोगों की सहूलियत के लिए आयोजित की गयी है। सभी पक्षकारों से अनुरोध है कि वे आपसी समझौते से मामलों को निपटायें। कार्यक्रम को एसडीएम एवं एसडीपीओ ने भी संबोधित किया।
लोक अदालत में पहले बेंच पर एडीजे ऋषि गुप्ता एवं पैनल अधिवक्ता कृष्ण कुमार मिश्र ने 22 आपराधिक मामले, 48 एसबीआई बैंक के ऋण संबंधी मामले एवं बिहार ग्रामीण बैंक के 14 मामलों को निपटाते हुए 38 लाख 73 हजार 120 रुपए का समझौता कराया। बेंच दो पर एसीजेएम रौशन कुमार छापोलिया और पैनल अधिवक्ता गुणानंद झा ने 15 आपराधिक मुकदमे, पांच विद्युत विभाग के मामले, चार मापतौल के मामलों को निपटाते हुए 32 हजार रुपए का समझौता कराया। वहीं ट्रैफिक चालान के 34 मामलों को भी निपटाया गया, जिसमें 87 हजार रुपए जमा हुए। तीसरे बेंच पर एसडीजेएम रोहित कुमार गुप्ता एवं पैनल अधिवक्ता विनय कुमार झा ने एक आपराधिक मुकदमा एवं आठ विद्युत विभाग के मामले को निपटाते हुए 32 हजार रुपए का समझौता कराया।ग्राम कचहरी के 29 मामले भी सुलझाये गये। चौथे बेंच पर सिविल जज श्रेया कुशवाहा एवं पैनल अधिवक्ता अमित कुमार ने 10 आपराधिक मुकदमे के साथ पंजाब नेशनल बैंक के पांच ऋण संबंधी मामले, सेंट्रल बैंक के 16, इंडियन बैंक के चार एवं दूरसंचार विभाग के तीन मामलों को निपटाते हुए सात लाख 65 हजार 87 रुपए का समझौता कराया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


