डीजे ने बीपीआरओ के साथ की बैठक

Feb 27, 2026 12:28 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
share Share
Follow Us on

लहेरियासराय में 14 मार्च को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश शिव गोपाल मिश्र ने बैठक की। उन्होंने कहा कि लोक अदालत और मध्यस्थता विवाद निपटारे के लिए सर्वोत्तम विकल्प हैं। पक्षकार मार्च के अंत तक संबंधित न्यायालय में आवेदन कर सकते हैं।

डीजे ने बीपीआरओ के साथ की बैठक

लहेरियासराय। आगामी 14 मार्च को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर गुरुवार को प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश शिव गोपाल मिश्र ने प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की। उन्होंने कहा कि लोक अदालत और मध्यस्थता दोनों ही विवाद निपटारे के लिए सर्वोत्तम वैकल्पिक व्यवस्था है। पक्षकार मार्च के अंतिम सप्ताह तक संबंधित न्यायालय में आवेदन कर सकते हैं। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जुनैद आलम व जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव आरती कुमारी ने भी कई निर्देश दिये। बैठक में सभी प्रखंडों के बीपीआरओ मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।