जागरूकता रथ को किया रवाना
विजय राय, बेनीपुर में न्यायालय परिसर में 9 मई को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। एसडीजेएम रोहित कुमार गुप्ता ने कहा कि इसका अधिक से अधिक लोगों को फायदा पहुंचे। इस मौके पर कई न्यायिक अधिकारी और अधिवक्ता भी उपस्थित थे।

विजय राय,बेनीपुर। नौ मई को न्यायालय परिसर में होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार को लेकर जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सह अनुमंडल विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष ऋषि गुप्ता की अगुवाई में जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। एसडीजेएम सह अनुमंडल विधिक सेवा समिति के सचिव रोहित कुमार गुप्ता ने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को इसका फायदा मिले। मौके पर सिविल जज श्रेया कुशवाहा, अधिवक्ता संघ के सचिव संजीव कुमार झा, पैनल अधिवक्ता अभय कांति, रविन्द्र कुमार चौधरी, विनय कुमार झा, नीलू कुमारी, सिरिश्तेदार सुनील कुमार कर्ण, नाजिर ओमप्रकाश सिंह आदि उपस्थित थे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


