पांच दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का 22 को उद्घाटन करेंगे राज्यपाल

Newswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
share

कुलाधिपति सह राज्यपाल 22 जनवरी को दरभंगा संस्कृत विवि में सीनेट की अध्यक्षता करने से पहले मिथिला विवि में स्नातकोत्तर वाणिज्य सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। सम्मेलन में 300 से अधिक विद्वान भाग लेंगे, जिसमें विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी। सम्मेलन की तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही है।

पांच दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का 22 को उद्घाटन करेंगे राज्यपाल

राजीव रंजन झा,दरभंगा। कुलाधिपति सह राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सय्यद अता हसनैन 22 जनवरी को कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विवि में सीनेट की अध्यक्षता करने से पहले ललित नारायण मिथिला विवि पहुंचेंगे। वे यहां नरगौना स्थित जुबली हॉल में स्नातकोत्तर वाणिज्य एवं व्यवसाय प्रशासन विभाग के तत्वावधान में समकालीन समय में व्यावसायिक अनुसंधान विषयक पांच दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। सम्मेलन की तैयारी को गति प्रदान करने के उद्देश्य से शुक्रवार को वाणिज्य संकायाध्यक्ष सह संरक्षक प्रो. एचके सिंह की अध्यक्षता में विभाग में बैठक हुई, जिसमें अब तक की तैयारी की समीक्षा की गई तथा आगे की रूपरेखा भी तय की गई।

संकायाध्यक्ष प्रो. सिंह ने बताया कि कुलपति सह सम्मेलन के मुख्य संरक्षक प्रो. संजय कुमार चौधरी के मार्गदर्शन में सभी तैयारियां समयानुसार सुचारू रूप से चल रही हैं। उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन में देश के विभिन्न प्रांतों से 300 से अधिक विद्वान भाग लेंगे, जिनमें पूर्व कुलपति प्रो. एनसी गौतम एवं प्रो. एनके यादव इन्दु विशिष्ट अतिथि होंगे।राष्ट्रीय सम्मेलन में केन्द्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी के कुलपति प्रो. संजय श्रीवास्तव, पूर्व कुलपति प्रो. एचके सिंह तथा पूर्व कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता सहित अनेक विद्वान संसाधन पुरुष के रूप में सम्मेलन को संबोधित करेंगे। आयोजन सचिव डॉ. राजकुमार साह ने बताया कि सम्मेलन के लिए अब तक 250 से अधिक वाणिज्य, प्रबंधन, अर्थशास्त्र एवं सामाजिक विज्ञान के शिक्षकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों का पंजीयन किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन में उद्घाटन एवं समापन सत्र के अलावा पांच तकनीकी सत्रों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देश के जाने-माने वाणिज्यशास्त्री, प्रबंधनशास्त्री एवं अर्थशास्त्री अपने विचार रखेंगे।राष्ट्रीय सम्मेलन के संयोजक डॉ. दिवाकर झा ने कहा कि मेरू का दर्जा मिलने से मिथिला विश्वविद्यालय का क्रियाकलाप शोध के्द्रिरत हो रहा है। इस सम्मेलन के आयोजन के पीछे वाणिज्य संकाय में शोध के वातावरण में और वृद्धि करना है। सम्मेलन में सतत विकास, एआई प्रयोग, स्मार्ट इकोसिस्टम, नीति निर्माण, बहुउद्देशीय पहुंच, समग्र शोध-विधि तथा नवाचार वातावरण निर्माण पर विशेष रूप से विचार-विमर्श किया जाएगा।संयुक्त आयोजन सचिव डॉ. निर्मला कुशवाह ने बताया कि सम्मेलन की तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही है। सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति, स्वागत समिति, तकनीकी समिति तथा आवास एवं यातायात आदि अनेक समितियां बनाई गई हैं। बैठक में डॉ. संजय कुमार झा, डॉ. कुमार अरस्तु, डॉ. संजय कुमार ठाकुर, डॉ. आशीष कुमार झा, नवीन कुमार चौधरी, श्याम कुमार, पायल कुमारी, आदित्य कुमार, प्रकाश कुमार ठाकुर, अमरकांत पासवान, रजनीश कुमार चौधरी, पीआरओ डॉ. आरएन चौरसिया आदि उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।