Hindi NewsBihar NewsDarbhanga NewsNational Award 2024 Human Rights Social Justice Organization Honors 50 Social Workers

राष्ट्रीय मंच पर मिला लीडरशिप अवार्ड
संक्षेप:
दरभंगा। मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने मुंबई में राष्ट्रीय अवार्ड 2024 का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में 50 समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। दरभंगा के विवेक चौधरी और विजय जुमनानी को बीते वर्ष...
Nov 20, 2024 12:48 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
दरभंगा। मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन की ओर से मुंबई में राष्ट्रीय अवार्ड 2024 का आयोजन किया गया। इसमें देश के अलग-अलग राज्यों से आये 50 समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। इसमें देश के 10 लीडर्स को चयनित किया गया जिनमें दरभंगा के पूर्व जिला अध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी व व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विजय जुमनानी भी थे। बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल ने सभी को सम्मानित किया। विवेक चौधरी व विजय जुमनानी को बीते वर्ष दरभंगा आइकॉन अवार्ड को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित किया गया।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




