Darbhanga News: जाले:पारंपरिक उल्लास के साथ मनाई गई नाग पंचमी

हिन्दुस्तान, दरभंगा
Follow us on Google News
share

Darbhanga News: जाले प्रखंड के विभिन्न गांवों में नाग पंचमी का पर्व श्रद्धा और परंपरा के साथ मनाया गया। लोग तालाबों और नदी किनारे पहुंचकर नाग देवता की पूजा करते हैं। विशेष पूजा का आयोजन विषहर चौक पर किया गया और मेला भी लगा। कई गांवों से श्रद्धालु इस अवसर पर शामिल हुए और उत्साह से पूजा में भाग लिया।

Darbhanga News: जाले:पारंपरिक उल्लास के साथ मनाई गई नाग पंचमी

Darbhanga News: विजय कुमार ठाकुर,जाले। जाले प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में सोमवार को नाग पंचमी का पर्व पारंपरिक रीति-रिवाज एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। पर्व को लेकर सुबह से ही गांवों में चहल-पहल रही। श्रद्धालु परंपरा के अनुसार तालाबों और नदी किनारे पहुंचकर कुश उखाड़कर घर लाए और प्रतीकात्मक नाग देवता की पूजा-अर्चना की। नाग पंचमी के अवसर पर लोगों ने पुराने नाग-बिलों में दूध और लावा अर्पित कर नाग देवता की पूजा की। दोघड़ा स्थित विषहर चौक पर भी विशेष पूजा का आयोजन किया गया। पुजारी रंजीत शर्मा के नेतृत्व में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान एवं भक्तिभाव के साथ विषहर देवता की पूजा-अर्चना की।

पूजा में शामिल होने के लिए दोघड़ा सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सुबह से शाम तक विषहर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।इस अवसर पर मेला भी लगाया गया, जिसमें आयोजन को सफल बनाने में मुखिया प्रतिनिधि अवधेश साह, पंसस प्रतिनिधि नरेश पासवान, सुरेश चौधरी, विश्वनाथ साह, देवेंद्र महतो, सहित अन्य ग्रामीणों ने सक्रिय सहयोग किया।लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रखंड क्षेत्र के अन्य गांवों में भी स्थानीय परंपराओं और रीति-रिवाजों के अनुसार नाग पंचमी का पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsदरभंगाDarbhanga News: जाले:पारंपरिक उल्लास के साथ मनाई गई नाग पंचमी