रोड पर वाहन पार्किंग से आवाजाही बाधित
म्यूजियम गुमटी स्टेशन रोड पर स्थित चंद्रधारी और महाराजाधिराज लक्ष्मीश्वर सिंह संग्रहालय स्थानीय और बाहरी पर्यटकों के लिए महत्वपूर्ण है। हालांकि, नागरिक सुविधाओं की कमी और पेयजल संकट ने स्थिति को कठिन बना दिया है। स्थानीय प्रशासन को समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है।

म्यूजियम गुमटी स्टेशन रोड में चंद्रधारी और महाराजाधिराज लक्ष्मीश्वर सिंह के रूप में दो संग्रहालय मौजूद है। यहां रोजाना हजारों स्थानीय व बाहरी पर्यटक आते हैं। बिहार विधानसभा के पूर्व सचिव हरेराम मुखिया बताते हैं कि शहर के लिए म्यूजियम गुमटी लाइफ लाइन के समान है। बेनीपुर , बिरौल, अलीनगर, कुशेश्वरस्थान आदि जगहों के लोग दरभंगा जंक्शन आनेजाने के लिए इसका इस्तेमाल बाइपास की तरह करते हैं। उन्होंने बताया कि इसके बावजूद नागरिक सुविधाओं का अभाव है। रोड पर टैंपो-टोटो, रिक्शा आदि की पार्किंग होती है और सब्जी बाजार चलता है। चंद्रधारी संग्रहालय से लेकर शास्त्री चौक व स्टेशन रोड का माहौल अस्तव्यस्त है।
उन्होंने बताया कि गर्मी शुरू होते ही पेयजल किल्लत होने लगती है। फिर नल-जल जैसी सुविधा भी मौजूद नहीं है। दुकानदार, यात्री और स्थानीय दर्जनों परिवार पानी खरीदकर पीते हैं। उन्होंने बताया कि स्टेशन रोड हनुमान मंदिर से शास्त्री चौक तक के एक हिस्से जाले-कमतौल जाने वाले टेंपो चालकों का कब्जा है। वहीं दूसरे भाग पर सब्जी बाजार सजता है। इससे आने-जाने के लिए लोगों को मशक्कत करनी पड़ती है। उन्होंने बताया कि स्टैंड और वेंडिंग जोन बनाकर समस्या दूर करने की पहल होनी चाहिए। इस दिशा में जिला व नगर निगम प्रशासन विचार करें।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


