दोषियों को मिले कड़ी सजा : ईश्वर

हिन्दुस्तान, दरभंगा
Follow us on Google News
share

शहर के पुरानी मुंसिफ निवासी मो. फैज अहमद की चंदनपट्टी स्थित बाइक एजेंसी में हत्या की गई। विधायक राजेश कुमार ने इसे दुखद और निंदनीय बताया। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और दोषियों को सजा दिलाने की मांग की। यह घटना गंभीर अपराध और एक परिवार की अपूरणीय क्षति है।

दोषियों को मिले कड़ी सजा : ईश्वर

शशिनाथ सिंह,लहेरियासराय। शहर के पुरानी मुंसिफ निवासी मो. फैज अहमद की चंदनपट्टी स्थित बाइक एजेंसी में घुसकर हत्या किए जाने की घटना को विधायक सह जदयू जिलाध्यक्ष राजेश कुमार उर्फ ईश्वर मंडल ने अत्यंत दुखद, हृदयविदारक एवं निंदनीय बताया है। इस घटना की सूचना मिलने पर विधायक ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की तथा शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया। विधायक श्री मंडल ने कहा कि यह घटना न केवल एक परिवार की अपूरणीय क्षति है, बल्कि गंभीर अपराध भी है। इस तरह के अपराध को अंजाम देने वालो को शासन प्रशासन कड़ी से कड़ी सजा दिलाने को प्रतिबद्ध है।

श्री मंडल ने जिला व पुलिस अधिकारियों से दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की। कहा कि किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाना चाहिए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।