घनश्यामपुर : बहू की हत्या में ससुर हुआ गिरफ्तार
गणेश कुमार झा, घनश्यामपुर। कुमई भदौन गांव में बहू की हत्या के मामले में पुलिस ने ससुर अकलू मुखिया को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने छापेमारी कर उसे उसके घर से गिरफ्तार किया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

गणेश कुमार झा,घनश्यामपुर। थाना क्षेत्र के कुमई भदौन गांव में बहू की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी गांव का ही अकलू मुखिया बताया जाता है। पुलिस ने उसे शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि बहू की हत्या के मामले में सास, ससुर, पति और देवर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। घटना के बाद सभी आरोपी घर छोड़कर फरार चल रहे थे।लगातार पुलिस दबिश के बीच शुक्रवार की देर रात गुप्त सूचना मिली कि अकलू मुखिया अपने घर पर मौजूद है।
सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शनिवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले के अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। उन्होंने कहा कि फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


