
जहर खिलाकर हत्या करने का लगाया आरोप, केस
कमतौल में एक महिला ने अपनी 18 वर्षीय ननद की हत्या का आरोप लगाया है। उसने कहा कि ननद गर्भवती हो गई थी और उसे जहर देकर मार दिया गया। आरोप है कि उसके शव का दाह संस्कार भी जबरदस्ती किया गया। मामले में कई...
कमतौल। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अपनी 18 वर्षीया ननद की हत्या प्रेम प्रसंग में गर्भवती हो जाने पर जहर खिलाकर कर देने व साक्ष्य मिटाने के लिए शव का जबरन दाह संस्कार कर देने की प्राथमिकी थाने में दर्ज करायी है। इसमें उसने अपने पड़ोसी विदेशी कुमार महतो, श्याम महतो, सुनैना देवी, हिना देवी, सोनी देवी व छोटू कुमार महतो सहित अन्य को नामजद किया है। इसमें उसने कहा है कि मेरी सास की मृत्यु हो चुकी है। मेरे पति व ससुर बाहर रहते हैं। मैं गर्भवती होने के कारण अपने नैहर गई थी। मेरी ननद घर में अकेली रह रही थी।

वह पढ़ी-लिखी नहीं थी। उसका प्रेम प्रसंग विदेशी कुमार महतो के साथ चल रहा था, जिससे वह गर्भवती हो गई थी। बीते माह 22 अगस्त को विदेशी ने उसे गर्भपात की दवा दी, लेकिन गर्भपात नहीं हो सका। तब सभी नामजदों ने साजिश के तहत 23 अगस्त को मेरी ननद को जहर खिला दिया। तबीयत बिगड़ने पर उसे किसी डॉक्टर के पास ले गए, जहां उसकी स्थिति नाजुक होती चली गयी। तब उसे किसी ने फोन किया तो वह अपने मायके से भाई के साथ वहां पहुंची, जहां सभी मौजूद थे। मेरी ननद अंतिम हालत में थी, मैंने जब उससे पूछा तो उसने सारी बातों की जानकारी दी, जिसका मैंने वीडियो भी बना लिया। कुछ ही देर में 23 अगस्त को उसकी मौत हो गयी। मैंने पति और ससुर के आने के बाद दाह संस्कार करने की बात कही तो सभी ने जबरन साक्ष्य मिटाने के लिए दाह संस्कार कर दिया। साथ ही पुलिस में जाने पर मुझे व मेरे पति की हत्या कर देने की धमकी दी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


