Hindi NewsBihar NewsDarbhanga NewsMurder Mystery Unveiled Son and Daughter-in-law Kill Father Over Land Dispute
पत्नी के सहयोग से की पिता की हत्या

पत्नी के सहयोग से की पिता की हत्या

संक्षेप:

लहेरियासराय के चिकनी गांव में बिहारी मंडल की हत्या उसके बेटे अरविंद मंडल और बहू मुनचुन देवी ने की। घरेलू और जमीन विवाद के चलते उन्होंने यह अपराध किया। पुलिस ने खून लगे लोहे के टुकड़े, ईंट, बाइक और कपड़े जब्त कर लिए हैं। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

Dec 19, 2025 12:40 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
share Share
Follow Us on

लहेरियासराय। सोनकी थाना क्षेत्र के चिकनी गांव के रहने वाले बिहारी मंडल की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके ही बेटे व पतोहू ने मिलकर की थी। इस बात की जानकारी गुरुवार को देते हुए सदर एसडीओपीओ वन राजीव कुमार ने बताया कि हत्या को लेकर मृतक के पुत्र अरविंद मंडल के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। एसएसपी के निर्देश के आलोक में उनके नेतृत्व में जिला तकनीकी शाखा, एफएसएल व मानवीय साक्ष्यों के सहयोग से अनुसंधान शुरू किया गया। इसमें पाया गया कि पुत्र गोविंद मंडल व उसकी पत्नी मुनचुन देवी ने मिलकर बिहारी मंडल की हत्या की है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जब दोनों आरोपितों से पूछताछ की गई तो उन लोगों ने बताया कि घरेलू व जमीन विवाद के कारण उन लोगों ने हत्या की। आरोपितों ने कहा कि उनके पिता जमीन बेचकर उनके हिस्से का पैसा नहीं देते थे। इस कारण उन लोगों ने घटना को अंजाम दिया। एसडीपीओ ने बताया कि घटना में उपयोग किये गए खून लगे लोहे के दो टुकड़े, व खून लगी हुई ईंट को जब्त किया गया। साथ ही घटना में प्रयोग की गयी बाइक व खून लगा कपड़ा भी जब्त किया गया है। छापेमारी में पुअनि सह थानाध्यक्ष प्रताप सिंह, रतन कुमार व तकनीकी शाखा के पुलिस कर्मी शामिल थे।