हत्याकांड में चार को किया गिरफ्तार

Mar 03, 2026 12:22 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
share Share
Follow Us on

गौड़ाबौराम के जमालपुर थाने के झगरुआ में ईंट चोरी के विवाद में एक अधेड़ की हत्या कर दी गई। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गांव में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। अधिकारियों ने अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है।

हत्याकांड में चार को किया  गिरफ्तार

गौड़ाबौराम। जमालपुर थाने के झगरुआ में गत रविवार को ईंट चोरी के विवाद में एक अधेड़ की हत्या के मामले में पुलिस ने एक पक्ष के चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में दो महिलाएं व दो युवक शामिल हैं। इस घटना के बाद गांव में एतिहात के तौर पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। बिरौल एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी, एसडीएम शशांक राज, डीएम कौशल कुमार, एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी के साथ डीआईजी मनोज कुमार तिवारी भी झगरुआ पहुंचे और स्थिति का मुआयना कर मामले की जानकारी ली। अधिकारियों ने कहा कि अफवाह फैलाने वाले को बख्शा नहीं जायेगा।

इधर, जमालपुर पुलिस ने हिंसक झड़प में मृत अब्दुल सलाम की पत्नी के बयान के आधार पर एक पक्ष के आधा दर्जन लोगों के खिलाफ जमालपुर थाने में एफआईआर दर्ज किया है। इनमें से चार लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है। गांव में शांति व्यवस्था बरकरार रखने के लिए किरतपुर के सीओ तथा आरओ को मजिस्ट्रेट के रूप में पुलिस बल के साथ तैनात कर दिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।