Hindi NewsBihar NewsDarbhanga NewsMurder in Darbhanga Young Man Dies After Abduction and Assault Over Money Dispute
रुपए नहीं देने पर रॉड से पीट युवक की हत्या

रुपए नहीं देने पर रॉड से पीट युवक की हत्या

संक्षेप:

दरभंगा में समस्तीपुर जिले के अगरौल निवासी 21 वर्षीय सिद्धार्थ कुमार यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई। पिता ने आरोप लगाया कि नंदन नामक व्यक्ति ने पैसे के विवाद में उनके बेटे को अगवा कर पीटा। सिद्धार्थ को डीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

Jan 13, 2026 01:26 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, दरभंगा
share Share
Follow Us on

दरभंगा। डीएमसीएच के इमरजेंसी विभाग में गंभीर रूप से जख्मी समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के अगरौल निवासी युवक की इलाज के दौरान सोमवार की अलसुबह मौत हो गई। मृतक कृष्ण कुमार यादव के पुत्र सिद्धार्थ कुमार यादव (21) के रूप में की गई है। पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम करा शव को परिजनों को सौंप दिया। मृतक के पिता ने सिंघिया थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर निवासी और उसके गुर्गों पर पैसे के विवाद में उनके पुत्र को घर से अगवा कर मारपीट कर अधमरा कर देने का आरोप लगाया है। आखिरकार डीएमसीएच में उसने दम तोड़ दिया। डीएमसीएच के पोस्टमार्टम हाउस परिसर में मृतक सिद्धार्थ के पिता कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि जहांगीरपुर निवासी नंदन का आरोप था कि उनके बेटे ने उससे 7200 रुपए लिए थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बार- बार मांगने पर भी वह राशि लौटा नहीं रहा है। मृतक के पिता का आरोप है कि नंदन ने अपने गुर्गों के साथ रविवार की सुबह उनके बेटे को घर से अगवा कर लिया था। इसके बाद सुनसान जगह पर उसे रॉड से बुरी तरह पीटा गया। उसे मरा समझकर वे लोग लावारिस हालत में उसे छोड़कर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि घायलावस्था में पड़ा देख एक पुलिस कर्मी ने इलाज के लिए उसे सिंघिया पीएचसी में भर्ती कराया। परिवार को भी खबर दी गई। उसकी नाजुक हालत को देखते हुए सिंघिया पीएचसी से बेहतर इलाज के लिए उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान सोमवार की अलसुबह उसने दम तोड़ दिया।