
सड़क दुर्घटनाओं में एक दर्जन लोग हुए जख्मी
संक्षेप: सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र में पिछले 24 घंटे में हुई विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को सिंहवाड़ा सीएचसी में भर्ती कराया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। हाल ही में टेम्पो की टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं।
सिंहवाड़ा। थाना क्षेत्र में पिछले 24 घंटे में अलग-अलग हुई दुर्घटनाओं में एक दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने जख्मी लोगों को सिंहवाड़ा सीएचसी पहुंचाया। वहां उनका उपचार चल रहा है। अतरबेल-भरवाड़ा पथ पर मंगलवार को पनिशाला चौक के पास तीन टेम्पो की टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में रुद्रा निवासी तरन्नुम जहां, भरवाड़ा निवासी चंदन राम, करौनी निवासी मो. वाजिद और मो. शाहिद को इलाज के लिए सिंहवाड़ा सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार की देखरेख में जख्मियों का उपचार चल रहा है। मो. शाहिद ने बताया कि वह अपने बेटे वाजिद को दरभंगा इलाज के लिए टेंपो से ले जा रहे थे।

इसी बीच आमने-सामने से दो टेंपो की चक्कर हो गई और पीछे से आ रहा टेंपो भी उसी से टकरा गया। जख्मी चंदन राम एवं तरन्नुम जहां को बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर किया गया है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रेमचंद ने बताया कि 10 नवंबर की रात से लेकर अभी तक हुई दुर्घटना में जख्मी एक दर्जन से अधिक लोगों का उपचार किया गया है। सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र में 10 नवंबर की रात बाइक, टेंपो आदि में अलग-अलग स्थानों पर लगभग पांच सड़क दुर्घटनाएं हुईं। इसमें सिंहवाड़ा निवासी प्रतीक कुमार, कलिगांव निवासी रोहित कुमार, ब्रहमपुरा निवासी नंदन किशोर कुमार, लालपुर निवासी मोनू कुमार, विश्वनाथपट्टी निवासी रूपा कुमारी, भरवाड़ा निवासी डोमनी देवी, पहसौल निवासी गोपी सदा, रामपुरा निवासी गौतम कुमार, खजुरवाड़ा निवासी पप्पू सदा, विजय कुमार, भरवाड़ा निवासी अभिषेक कुमार तथा हरेराम यादव का प्राथमिक उपचार किया गया। इनमें से प्रतीक कुमार और हरेराम यादव को बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर किया गया है। सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष बसंत कुमार ने बताया कि कटासा, सिंहवाड़ा और रामपुर में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाएं हुई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




